एसएसपी दून के सख्त रवैये से यातायात नियमो के उल्लघंन पर दून पुलिस की बडी कार्यवाही।

डालनवाला–देहरादून 25 मार्च। दिनांक 24/03/2026 को चौकी प्रभारी आराघर द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ आराघर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन सँ०- यू0के0-11- टीए-2109 महिन्द्रा बोलेरो को, जिसके चालक द्वारा अपने वाहन को धर्मपुर मण्डी से आराघर टी-जक्शन के पास शराब के ठेके की ओर विपरीत दिशा में तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था, को रोकते हुए वाहन चालक से पूछताछ की गई तो चालक द्वारा अपना नाम हिमान्शु पुत्र विनोद लाल निवासी- ग्रा0 गडोली, थाना गैरसैंण, जनपद चमोली, उम्र- 19 वर्ष बताया गया। जिससे वाहन को तेजी व लापरवाही से लोकमार्ग पर विपरीत दिशा मे चलाने का कारण पूछने पर वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। मौके पर वाहन चालक के नशे में प्रतीत होने पर एल्कोमीटर के माध्यम से उसे चैक किया गया तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, जिस पर उसे मौके से 185 एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

वाहन चालक द्वारा शराब के नशे मे लोक मार्ग पर विपरीत दिशा में उपेक्षापूर्ण व गैर जिम्मेदाराना तरीके से वाहन चलाकर स्वयं व आमजन के जीवन को संकट में डाला जा रहा था, जिससे किसी भी व्यक्ति को शारीरिक क्षति कारित हो सकती थी, जिस पर वाहन चालक हिमांशु के विरूद्ध कोतवाली डालनवाला पर धारा 281 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए सम्बन्धित वाहन को कब्जे में लिया गया। अभियुक्त (हिमांशु पुत्र विनोद लाल निवासी- ग्राम – गडोली, थाना गैरसैंण, जनपद चमोली, उम्र- 19 वर्ष) के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल, चौकी प्रभारी आराघर
2- का0 जंगवीर सिंह
3- का0 प्रवीन भण्डारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here