देहरादून 24 जून। पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों के जैसे ही जिला देहरादून की दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
*01: थाना नेहरू कालोनी:* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक: 23-06-26 को केदारपुरम एमडीडीए क्षेत्र से एक अभियुक्त मनोज रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत को 741 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-231/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* मनोज रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत निवासी ग्राम सारांश पोस्ट ऑफिस थड़ियार उत्तरकाशी हाल पता एमडीडीए कॉलोनी परिसर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून स
*बरामदगी:* अवैध चरस: 741 ग्राम
*02: कोतवाली ऋषिकेश:* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 23-06-26 को खाण्ड गांव जाने वाले रास्ते पर संदिग्धता के आधार पर एक स्कूटी संख्या: यू0के0-14-ए-7186 स्कूटी मैस्ट्रो सवार अभियुक्त मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट को 01 किलो 302 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0: 249/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी झीलवाला रानीपोखरी (उम्र 27 वर्ष) ।
*बरामदगी:*
(1)- 01 किलो 302 ग्राम अवैध गांजा
(2)- घटना मे प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-14-ए-7186








