एटीम में सेंधमारी के असफल प्रयास में एक को दबोचा।

प्रेमनगर–देहरादून 10 जुलाई। दिनांक 09/07/2026 की रात्रि को बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की निगरानी टीम के द्वारा फ़ोन के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना दी गयी कि उनके प्रेम नगर स्थित एटीएम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी का प्रयास किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर प्रेमनगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में एक व्यक्ति अंदर घुसा हुआ था, जिसे पुलिस टीम द्वारा चैक किया गया तो उक्त व्यक्ति के पास से एक अवैध चाकू व एक आलानकब बरामद हुआ, जिससे वह एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहा था। मौके पर अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम सुमित थापा तथा चोरी की नीयत से उक्त एटीएम में आना बताया गया। पुलिस द्वारा मौके से उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु0अ0सं0- 131/26 धारा 303(2)/334(1)/324(4)/62 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ओला टैक्सी चलाने का कार्य करता है तथा नशे का आदी है। अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था, इससे पूर्व उसके द्वारा आईसीआईसीआई के एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था पर वह उसमें सफल नहीं हो पाया तथा घटना को अंजाम देने की फिराक में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के एटीएम में आ गया, जहां वह अपने पास रखें आलानकब से एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें से कैश चोरी करने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० जैनेंद्र सिंह
2- कां० कैलाश
3- कां० राजेश
4- कां० दिनेश मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here