ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की 02 घटनाओं का दून पुलिस ने नगदी एवं अन्य सामान की बरामद की के साथ दो भक्तों की गिरफ्तारी कर किया अनावरण।

ऋषिकेश–देहरादून 18 जुलाई। ऋषिकेश में दो विभिन्न चोरी की घटनाओं में क्रमशः 01- दिनांक – 12/04/2026 को वादी श्री कपिल कुमार पुत्र स्व० पवन कुमार, निवासी कृष्णा मिष्ठान भण्डार, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नगदी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 142/2026 धारा- 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

02- दिनांक – 23/06/2026 को वादिनी श्रीमती विजयलक्ष्मी कोठारी पत्नी श्री भारत भूषण कोठारी, निवासी न्यू कैलाश मेडिकल हॉल, देहरादून रोड, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में रखी नगदी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिये गये। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 250/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त चोरी की घटनाओं का अनावरण करने हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 17/18-07-2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खाण्ड गांव जाने वाले मार्ग स्थित अण्डरपास के पास से घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 01: विवेक गोयल 02: विक्रम को उक्त दोनो घटनाओं में चोरी गई नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे आदी हैं तथा उक्त चोरी की घटनाओ को उनके द्वारा अपने नशे एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। घटनाओ में प्राप्त धनराशी में अधिकांश धनराशी उनके द्वारा अपने नशे एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में खर्च कर दी। अभियुक्तो से पूछताछ में प्रकाश में आये अभियुक्तों के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 बिनेश कुमार
2- का0 विनीत कुमार
3- का0 हिमांशु कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here