देहरादून 23 माई। दिनांक- 22/05/2026 को वादिनी श्रीमती रोशनी देवी निवासी लक्ष्मीपुर, बरोटीवाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून द्वारा थाना विकासनगर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक- 22/05/2026 को वो अपने घर लक्ष्मीपुर बरोटीवाला से अपने पति एवं पुत्री के साथ ई-रिक्शे से विकासनगर आ रही थी। इसी बीच रास्ते में हनुमान धाम चाय बागान विकासनगर के पास विकासनगर की ओर से आ रहे 02 मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा उनके हाथ से उनका बैग छीन लिया। जिसमें कुछ नगदी, उनका आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विकासनगर पर मु0अ0सं0- 157/2026 धारा- 304(2)/3(5)/317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन कर घटना में शामिल संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व समन्वित प्रयासों से दिनांक- 22/05/2026 की रात्रि पुलिस टीम द्वारा ढालीपुर रोड के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 01-रोहित चौधरी पुत्र जितेन्द्र चौधरी तथा 02-दानिश पुत्र शहनवाज को घटना में छीने गये बैग व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वह दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त छिनौती की घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ में दोनो अभियुक्तों का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी तथा चोरी के अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया है।
1 विवरण गिरफ्तार अभियुक्त,,,,
1- रोहित चौधरी पुत्र श्री जितेन्द्र चौधरी निवासी सोनिया बस्ती बिजली घर के पास, हरबर्टपुर, विकासनगर, उम्र- 27 वर्ष
2- दानिश पुत्र शहनवाज निवासी फुरकान वाली गली , आसनबाग हरबर्टपुर, कोतवाली विकासनगर, उम्र- 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास,,,,,,
*अभियुक्त रोहित चौधरी पुत्र श्री जितेन्द्र चौधरी*
01- मु0अ0सं0- 17/2021, धारा -8/21/27 एनडीपीएस एक्ट, थाना विकासनगर, देहरादून
02- मु0अ0सं0- 402/2021 धारा -8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना विकासनगर, देहरादून
03- मु0अ0सं0- 157/2026 धारा 304(2)/3(5)/317(2) बीएनएस, थाना विकासनगर, देहरादून।
*अभियुक्त दानिश पुत्र शहनवाज*
01- मु0अ0सं0- 301/2024 धारा -305(ए)/317(2) बीएनएस थाना विकासनगर जिला देहरादून।
02- मु0अ0सं0- 53/2026 धारा -305(ए)/317(2) बीएनएस थाना विकासनगर जिला देहरादून।
03- मु0अ0सं0- 157/2026 धारा 304(2)/3(5)/317(2) बीएनएस, थाना विकासनगर, जिला देहरादून।
पुलिस टीम में 01- व0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा, कोतवाली विकासनगर
02- उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार
03- उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
04- उ0नि0 नौशाद अंसारी
05- हे0का0 मनोज
06- का0 प्रवीन
07- का0 नवीन कोहली
08- का0 नरेश पंत
09- का0 बृजपाल मौजूद थे।








