आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के कार्यालय परिसर में हरेला का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

काशीपुर 16 जुलाई। आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के कार्यालय परिसर में हरेला का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आयुक्त श्री त्रिलोक सिंह मारतोलिया महोदय द्वारा पौधा लगाया गया। साथ ही विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा भी कार्यालय परिषद में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर आयुक्त महोदय ने कहा कि हरेला पर प्रकृति के सम्मान का पर्व है। यह पौधे हमारे लिए ऊर्जा के स्रोत हैं। अतः प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम अपने नाम पर पौधे लगाने चाहिए ताकि भविष्य में हमारी धरती हरी-भरी रहे। इस अवसर पर प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री नीलेश कुमार सहित विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here