16 जुलाई। आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में उत्तराखंड के तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ स्थित बाण गंगा के दर्शन किए, इसके बाद सभी तीर्थ यात्रियों द्वारा भालका तीर्थ (श्री कृष्ण को भाल(तीर) लगने के कारण नाम पड़ा) का दर्शन-पूजन एवं आरती की गई। शाम को तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ संग्रहालय का भ्रमण किया, जहां सोमनाथ मंदिर के प्राचीन खंडहरों को संरक्षित किया गया है। इसके बाद श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट आरती में सम्मिलित हुए जहां हिरण, कपिला और सरस्वती नदियों का संगम होता है। आज हरेला के पर्व पर त्रिवेणी संगम घाट के पास ही स्थित शारदा पीठ में उत्तराखंड के श्रद्धालुओं द्वारा पौधरोपण करते हुए दो बोरसली (मौलसिरी या बकुल) के वृक्षों का रोपण किया गया। हरेला की पूर्व संध्या पर सोमनाथ परिसर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया गया रुद्राक्ष का पेड़ लगाया गया।









