29 जून। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने तथा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से दिनांक 02 जुलाई 2026 को राज्य के सभी 13 जनपदों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
उक्त मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के क्रम में कल दिनांक 30 जून 2026 (मंगलवार) को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभाग एवं जनपद संभावित आपदा परिदृश्यों के आधार पर अपनी कार्ययोजना एवं समन्वित प्रतिक्रिया का अभ्यास करेंगे।
दिनांक: 30 जून 2026 (मंगलवार)
कार्यक्रम: टेबल टॉप एक्सरसाइज
समय: प्रातः 10 बजे से
स्थान: राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, usdma भवन, 36 आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड देहरादून।






