अवैध रूप से सट्टा लगाते 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पटेल नगर‐ देहरादून 9 अक्टूबर। दिनांक 08-09/10/2026 की रात्रि पटेल नगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ट्रांसपोर्ट नगर श्री राम मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके से एक व्यक्ति को सट्टा कापी, पैन व नगदी 3100/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त (मतवार सिंह नेगीपुत्र जीत सिंह निवासी चंद्रमणि, थाना पटेल नगर, उम्र- 32 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह जल्द पैसा कमाने के लालच में लोगों को सट्टा खिलाने लगा था। वह लोगों से सट्टा लगवाता तथा जीतने वाले की धनराशी में से अपना कमीशन काटकर बाकी पैसा उसे दे देता था। अभियुक्त के विरूद्ध 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में का० गौरव
2- का० सूरज राणा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here