अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विकास नगर-देहरादून 27 नवंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 26-11-27 को हर्बटपुर क्षेत्र से 02 अभियुक्तों 01: आरिफ पुत्र नाजर अली को 6.56 ग्राम अवैध स्मैक तथा 02: सूरज चौहान पुत्र सुभाष चौहान को 07.27 ग्राम अवैध स्मैक (कुल 13.83 ग्राम स्मैक अनुमानित मूल्य लगभग 04 लाख रू0) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2- उ0नि0 ओमवीर सिंह
3- का0 अनिरुद्ध
4- का0 चमन
5- कां0 रजनीश मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here