मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

देहरादून 27 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 28 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सफल बचाव अभियान के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस ऐतिहासिक बचाव अभियान की स्मृति में प्रदेश में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में 25 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आपदाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव संबंधी तैयारियों को और सुदृढ़ करना है।

बैठक में मंत्रीगण, शासन के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी और स्कूलों और डिग्री कॉलेज से छात्र – छात्राएं जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here