आईसीएमएआई की एनआईआरसी द्वारा देहरादून में “वोकल फॉर लोकल” एमएसएमई कॉन्क्लेव का किया गया भव्य आयोजन।

देहरादून, 21 नवंबर: द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) की नॉर्दर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (एनआईआरसी) द्वारा आज होटल क्लार्क्स इन, देहरादून में “उत्तराखंड एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 – वोकल फॉर लोकल” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों, सरकारी अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, प्रोफेशनल्स एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि श्री भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री, ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग, उत्तराखंड सरकार ने कहा कि विकसित भारत @2047 का लक्ष्य एमएसएमई के माध्यम से ही संभव है, जिसमें सीएमए पेशे का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत में एमएसएमई के विकास के लिए कॉस्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स की सेवाएँ अत्यंत आवश्यक हैं।
विशिष्ट अतिथि श्री देव रतूड़ी, हॉस्पिटैलिटी उद्यमी एवं फिल्म निर्माता ने युवाओं से नौकरी माँगने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनने का आह्वान किया तथा उत्तराखंड को गौरवशाली राज्य बनाने में युवाओं की भूमिका पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. तनज़ीम अली, निदेशक वित्त, आईटीडीसी एवं यूकॉस्ट ने कहा कि एमएसएमई अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार हर संभव सहयोग दे रही है, जिसका लाभ उठाकर उद्यमी अपना विकास करें।
एनआईआरसी के चेयरमैन सीएमए मनीष कांडपाल ने कहा कि सीएमए प्रोफेशनल्स उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए सदैव सरकार के साथ हैं। वाइस चेयरमैन एवं संयोजक सीएमए जीवन चंद्रा, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया, ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए मंत्री जी के विज़न के साथ सीएमए प्रोफेशनल्स पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सचिव एवं सह-संयोजक सीएमए हनी सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की असीम संभावनाएँ हैं, जिनका पूरा लाभ उठाया जाना चाहिए।
पैनल चर्चा में श्री संजय रौतेला (एनएसआईसी), सीएमए मनोज कपूर (टैक्सो इंडिया), श्री नीरज बवाड़ी (बिज़नेस उत्तरायणी), श्री अरुण डबराल (वीमित्र), श्री अखिलेश डंगवाल (अमर केनेल हिमालयन मास्टिफ ब्रीडिंग एवं रिसर्च सेंटर), सीएमए प्रियंका सक्सेना (एडु-अध्यापक), सीएस संजीव पांडेय एवं श्री चंद्र मोहन सिंह नेगी ने भाग लिया। कार्यक्रम टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रायोजित था।
कार्यक्रम में लगभग सौ से सवा सौ से भी लोग मौजूद रहने की सम्भावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here