देहरादून, 19 नवम्बर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज से दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कृषि मंत्री कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेंगे। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों को मिल रहे लाभ तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।








