अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रायपुर-देहरादून 14 नवंबर। स्पेशल सर्विस के नाम पर कराती थी अनैतिक देह व्यापार*
दिनांक 13.11.2026 को एण्टी हयूमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम को मुखबिर के माध्यम से थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत टचवुड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित सनराइज स्पा अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशो पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जनपद देहरादून टीम व थाना रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सनराइज स्पा में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर पुलिस टीम को स्पा सेण्टर के एक कमरे में 01 महिला तथा 01 पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई । जिस पर पुलिस द्वारा मौके से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही महिला (1-वकिला पुत्री गुलाम रसूल निवासी मुस्कान होटल के पास आई0एस0बी0टी0 बंजारावाला कारगी देहरादून हाल निवासी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग दून कालोनी माजरा देहरादून) को गिरफ्तार किया गया। स्पा सेण्टर संचालक महिला के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के संबंध में थाना रायपुर पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा: 3/4/5/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम में
1-निरीक्षक श्री राकेन्द्र कठैत
2-म0उ0नि0 कल्पना पाण्डेय ,
3-हे0का0 रचना डोभाल
4-का0 आशीष चौहान,
5-का0 प्रदीप सिंह,
6-का0 देवेन्द्र सिंह
एवं

पुलिस टीम मे 1-उ0नि0 विकसित पंवार
2-हे0का0 रविन्द्र सिंह रावत
3-का0 मोहित सैलानी मौजूदथे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here