सेलाकुई-देहरादून 23 अक्टूबर । वादी श्री राजकुमार पुत्र श्री बनारसी दास निवासी सेलाकुई देहरादून के द्वारा दिनांक 16/10/2026 को थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा दुर्गा कॉम्पलैक्स सेलाकुई से उनकी मोटर साइकिल सं0 UK07AZ 3522 splender PLUS चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 153/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग दिनांक 22-10-2026 को रुटीन चैकिंग के दौरान धूलकोट तिराहे से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 1-मनोज कुमार 2- प्रिंस को घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल मो0सा0 UK07AZ 3522 हीरो स्प्लेंडर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त (1- मनोज कुमार पुत्र श्री रामस्वरूप निवासी केहरी गांव ढांग के पास, प्रेमनगर, देहरादून मूल पता विद्यापति नगर, मुबारकपुर सोम बाजार रोड, गली नंबर- 06, थाना प्रेम नगर, नई दिल्ली, उम्र 23 वर्ष
2- प्रिंस पुत्र राजकुमार निवासी- केहरी गांव ढांग के पास, प्रेमनगर, देहरादून, मूल पता- C-91 वर्धमान एनक्लेव कला, थाना कंजा वाला, नई दिल्ली, उम्र 28 वर्ष) मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले है जो सड़क किनारे जूतों की फेरी लगाने का काम करते है। अभियुक्तो द्वारा अपनी नशे की लत व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी की गई मोटरसाइकिल को दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम मैं 1- अ0उ0नि0 मनोज सिंह
2- का0 सुशील कुमार
3- का0 बीर सिंह शामिल थे।








