ऋषिकेश में चल रहे जुए के अड्डे को पुलिस ने किया नाकाम ..10 गिरफ्तार।

देहरादून 18 अक्टूबर। दिनांक 17/10/2026 को ऋषिकेश पुलिस को गोपनीय माध्यम से ऋषिकेश क्षेत्र में गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार में बडे स्तर पर अवैध जुआ के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस द्वारा होटल सदमार्ग परिवार में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर होटल के प्रथम तल में कमरा न० – 102 से पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों (1-रविन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 मेहताब सिंह रावत, निवासी ग्राम चोरखेड़ा, बीरोंखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी नौटियाल का मकान, पशुलोक विस्थापित, लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष।
2- अभिषेक रौतेला पुत्र महिपाल सिंह रौतेला, निवासी लक्ष्मण झूला रोड, गली नंबर 6, ऋषिकेश, उम्र 26 वर्ष।
3- मनोज पुत्र राय सिंह, निवासी गुमानीवाला, गली नंबर 15, ऋषिकेश, उम्र 33 वर्ष।
4- संजय प्रजापति पुत्र स्व0 ऋषिराम, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष।
5- कमल प्रजापति पुत्र सुनील कुमार, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, उम्र 25 वर्ष।
6- अजय प्रजापति पुत्र गेंदा लाल, निवासी वीर सिंह के पास, आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष।
7- शंकर प्रजापति पुत्र हप्पू प्रजापति, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, उम्र 28 वर्ष।
8- मोहित पुत्र स्व0 सतीश कुमार, निवासी शिवा एनक्लेव, भरत विहार, गली नंबर 4, ऋषिकेश, उम्र 31 वर्ष।
9- ऋषि पुत्र स्व0 ज्ञानचन्द, निवासी चन्द्रेश्वर नगर, वार्ड नंबर 1, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष।
10- सुल्तान सिंह पुत्र स्व0 गंगा सिंह, निवासी मंशा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 53 वर्ष।) को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 04 ताश की गड्डिया तथा 2,80,130/- रुपये नगद बरामद हुये। अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0 – 542/26 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। होटल में अवैध से जुआ खिलवाने पर होटल प्रबंधक के विरुद्ध भी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
2- व०उ०नि० नवीन जोशी
3- उ०नि० सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी श्यामपुर
4- अ०उ०नि० मनोज रावत
5- अ०उ०नि० मनीष पंवार
6- कां० संदीप भट्ट
7- कां० अशोक कुमार
8- कां० तेज सिंह
9- कां० दिनेश मेहर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here