सीएनजी पेट्रोल पंप में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे 05 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

क्लेमेंटटाउन देहरादून 16 अक्टूबर। दिनांक – 15/10/2026 को थाना क्लेमेंटाउन पर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप मे दो पक्षों के बीच सीएनजी भरने को लेकर विवाद हो रहा है व दोनों पक्षों द्वारा लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर लड़ाई झगड़ा करने वाले व्यक्तियों (1- सुधीर पुत्र राम कुमार, निवासी गोल मार्किट टाईटन रोड, पटेलनगर, उम्र-26 वर्ष
2- सुनील कुमार पुत्र राम कुमार, निवासी गोल मार्केट टाइटन रोड, पटेलनगर देहरादून, उम्र- 29 वर्ष
3- शुभम पुत्र ओमपाल सिंह, निवासी तुन्तोवाला मेहूवाला पटेलनगर, उम्र-29 वर्ष
4- हर्षित पुत्र किशन, निवासी गांव तकीपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश, उम्र-18 वर्ष
5- विशाल कुमार पुत्र मेमपाल, निवासी ताकीपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र-24 वर्ष) को पुलिस द्वारा समझाने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु दोनो पक्षा के व्यक्ति ओर अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 05 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में अ०उ०नि० मनोज कुमार
2- का० संजय कुमार
3- का० मनोज कुमार
4- का० पवन कुमार
5- का० असजद अली जरदारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here