देहरादून 11 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े बाहरी व्यक्तियों की तलाश व क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 11/10/2026 को जनपद के नगर तथा देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में मलिन बस्तियों, पॉश कॉलोनियों, हॉस्टल/ पीजी/होमस्टे आदि में रहने वाले 1500 से अधिक किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों/छात्रों के साथ- साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त /प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 28 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 147 भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 14 लाख 70 हज़ार रु० का जुर्माना किया गया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रो में संदिग्ध रूप से घूम रहे 23 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ हेतु थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।








