नयागांव क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 03 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 30 अक्टूबर । दिनांक 9 अक्टूबर को कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत नयागांव ‌क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 03 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here