सार्वजनिक स्थान पर युवक के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 9 अक्टूबर। दिनांक 08/10/2026 को शिकायतकर्ता अंकज पुत्र लाल सिंह निवासी देव ऋषि एनक्लेव देहरखास पटेल नगर देहरादून के द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर एक लिखित तहरीर दी गई की दिनांक 07/10/2026 को प्रज्जवल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार एवं 15 – 20 अन्य लड़कों के द्वारा उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गयी, इस दौरान अभियुक्तो द्वारा उसकी चांदी की चैन व ₹ 8000 भी छीन लिये। वादी द्वारा दी गयी तहरीर पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 738/26 धारा 115(2), 191(2), 309(6) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई घटना में शामिल 02 अभियुक्तो (1- आदित्य गर्ग पुत्र संजय गर्ग निवासी निकट शिव मन्दिर ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

2- प्रज्जवल दीक्षित पुत्र बॉबी दीक्षित निवासी अनुपम विहार न्यू पेटलनगर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष) को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here