अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में।

पटेलनगर/ सहसपुर 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 05/10/2026 को अलग- अलग थाना क्षेत्रों, पटेल नगर क्षेत्र से 01 नशा तस्कर राशिद को 15.97 ग्राम अवैध स्मैक तथा सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत जामनखाता रोड से एक मोटर साइकिल सवार अभियुक्त संदीप भारती को 279 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज़ किया गया।

दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर तथा कोतवाली सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गये थे तथा उक्त मादक पदार्थो को वे थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में थे।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

*कोतवाली पटेलनगर*

नाजिम पुत्र सलीम निवासी सुल्तान चौक ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, उम्र- 30 वर्ष

*बरामदगी:-*

15.97 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 04 लाख 50 हज़ार रु० )*

*कोतवाली सहसपुर*

संदीप भारती पुत्र सैंदरू निवासी ग्राम डूंगरी, थाना त्यूनी, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष।

*बरामदगी:*

1- 279 ग्राम चरस
2- तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-एफ-8606

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here