जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 6 अक्टूबर। दिनांक 05/10/2026 को वादिनी स्वाति सिंह पुत्री स्व0 राजू सिंह निवासी गली नं0 22 चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश द्वारा थाना ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी कि उसके भाई योगेश सिंह को अर्पित पुत्र लालचन्द निवासी गली नं0 22 चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश द्वारा दिनांक 04/10 2026 की रात्रि में जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे उनके द्वारा उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0- 511/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकेश पर पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए उसके सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 05/10/2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चन्द्रेश्वर नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास से घटना में नामजद अभियुक्त अर्पित पुत्र लालचन्द निवासी गली नं0 22 चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फोल्डिंग चाकू बरामद किया गया। बरामद चाकू के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 25/4(1-B)(B) आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी है।
पूछताछ में अभियुक्त (अर्पित पुत्र लालचन्द निवासी गली नं0 22 चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।) द्वारा बताया गया कि दिनांक 04/10/2026 की रात्रि करीब 21.30 बजे गली नं0 22 चन्द्रेश्वर नगर में उसका योगेश व उसके दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया था। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने योगेश पर जान से मारने की नियत से चाकू से वार किया था, जिसमें योगेश घायल हो गया था।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पंवार
2- का0 विनीत कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here