देहरादून 4 सितंबर। दिनांक: 3-4/09/2026 की रात्रि को वादी श्री इरशाद पुत्र जहूर हसन निवासी तिमली विकासनगर जिला देहरादून ने अपने वाहन संख्या: यू0के0-16-2645 सुपर स्पेलंडर को रिवर व्यू रिजोर्ट कुल्हाल के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 269/2026 धारा: 303(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 04-09-26 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रिवर व्यू रिजोर्ट के समीप कच्चे रास्ते से घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों (01-इकरार पुत्र गुलफाम निवासी रामपुर घाट थाना पुरुवाला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 20 वर्ष
02- अभियुक्त शेरखान पुत्र श्री नजीर निवासी रामपुर घाट थाना पुरुवाला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 32 वर्ष
03- मुकुल राज शर्मा पुत्र श्री राकेश सिंह निवासी काल विहार कॉलोनी देवीनगर मतरारियो पौंटा साहिब हि0प्र0 उम्र 24 वर्ष) उक्त घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ रिपोर्ट पंजीकरण होने के 03 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किये गये।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी किये गये दुपहिया वाहन के पार्टों को बेचने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम में 01- उ0नि0 वैभव गुप्ता चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर
02- का0 नितिन कुमार
03- हो0गा0 अर्जन सिंह मौजूद थे।








