मुख्यमंत्री धामी से भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद के दशमी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

देहरादून 2 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद के दशमी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों को मुख्यमंत्री श्री धामी के समक्ष रखा |

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here