वाहन चोर को किया दून पुलिस ने गिरफ्तार।

पटेल जी नगर–देहरादून 27 अगस्त। 26-08-26 को वादी निवासी 173 सहारनपुर रोड, निकट बीओबी देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी एक्टिवा स्कूटी संख्या- यू0के0-07-डीए-4494 को पटेलनगर क्षेत्र से चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 561/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 27-08-2026 को चैकिंग के दौरान चक्की टोला जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल अभियुक्त राहुल थापा पुत्र रमेश थापा को घटना में चोरी की गई स्कूटी संख्या: यू0के0-07-डीए-4494 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया की वह नशे का आदि है तथा अपनी नशे की लत/आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये उसके द्वारा उक्त स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

राहुल थापा पुत्र रमेश थापा निवासी किरायेदार लक्खीबाग निकट सहारनपुर चौक, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष

*बरामदगी :-*

घटना में चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-डीए-4494

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 ओमवीर सिंह
2- का0 संजीव कुमार
3- का0 सौरभ कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here