भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर आज से उत्तराखंड के देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह यानी JWG की दो दिवसीय बैठक हुई।

देहरादून 20 अगस्त। भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर आज से उत्तराखंड के देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह यानी JWG की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। 20 और 21 अगस्त तक चलने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों के सीमा की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर गहन मंथन चला। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री पौसुमी बसु जबकि नेपाली दल की अगुवाई वहां के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री आनंद काफ्ले ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here