चोरी किये गये माल के साथ 01 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डोईवाला–देहरादून 19 अगस्त। दिनांक 17/08/2026 को वादी श्री त्रिलोक सिंह रावत प्रधानाचार्य रा0उ0मा0वि0 डोईवाला देहरादून ने कोतवाली डोईवाला पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा रा0उ0मा0वि0 डोईवाला से विधुत की तार काटकर चोरी कर लिया है । वादी द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 246/26, धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटना के अनावरण तथा उसमे शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी/पतारसी कर मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही घटनास्थल के आस-पास आने-जाने वाले मार्ग पर स्थापित CCTV कैमरो की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 18/08/2026 को मिल रोड, राजा के बाग के पास से घटना में शामिल अभियुक्त मुकुल उर्फ माईकल को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए बन्द घरो/स्थानों की रैकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है।

पुलिस टीम में 01- उ0नि0 स्मृति रावत
02- हे0का0 सुधीर सैनी
03- कानि0 वीर सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here