डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 08 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा।

डोईवाला–देहरादून 17 अगस्त। दिनांक: 16-08-2026 को वादी श्री मुकेश चौहान पुत्र स्व0 श्री मोहन सिंह द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी की दुकान, जो गणपति गार्डन भानियावाला के पास स्थित है, का शटर व कांच का दरवाजा तोडकर दुकान मे रखी नगदी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 243/26 धारा 305ए/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 16-08-26 को चोर पुलिया, भानियावाला, जौलीग्रांट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त राजू रावत पुत्र भूपेन्द्र रावत को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किये गये 2500/- रू0 नगद बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्त (राजू रावत पुत्र श्री भूपेन्द्र रावत निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र 30 वर्ष आपराधिक इतिहास ,,01- मु0अ0सं0 – 19/2023 धारा 380/411 भादवि
02- मु0अ0सं0- 156/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम
03- मु0अ0सं0- 202/2020 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
04- मु0अ0सं0- 133/2025 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
05- मु0अ0सं0- 193/2025 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
06- मु0अ0सं0- 288/2025 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस
07- मु0अ0सं0- 39/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
08- मु0अ0सं0- 243/2025 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस) द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओ में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में आपराधिक मामलों के 08 अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 चिन्ता मणी मैठाणी, चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट
2- हे0का0 विशाल शर्मा
3- हे0का0 शहबान अली
4- का0 अजेन्द्र बुटोला मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here