अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डोईवाला 16 अगस्त। कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 15/08/2026 को सौंग नदी पुलिस के पास, डोईवाला से एक अभियुक्त (खुशाल सिंह पुत्र श्री सुरज सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र-20 वर्ष मूल पता- ग्राम भेहर (अलीपुर), थाना- नहटौर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 23 वर्ष ) को सट्टे की खाईबाडी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर अभियुक्त से अवैध सट्टे के कारोबार से अर्जित नगदी 1720/-रु0 तथा सट्टा पर्ची/ पैन बरामद की गई। अभियुक्त विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 241/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया.

पुलिस टीम में 1-हे0का0 सुधीर सैनी
2- का0 वीर सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here