हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

रायपुर–देहरादून 22 जुलाई। दिनांक 21-07-2026 को रायपुर पुलिस को नशा तस्करों द्वारा देहरादून में हाईप्रोफाइल ड्रग एमडीएमए को तस्करी कर लाये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए दिनांक: 21/22-07-26 की देर रात्रि में अरण्य विहार क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक खाली प्लॉट के पास से 01 अभियुक्त दानिश पुत्र नजीर को लगभग 30 लाख रू0 मूल्य की कुल 40.75 ग्राम स्मैक व 48.55 ग्राम डक्ड। ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना रायपुर मु0अ0सं0-289/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद ड्रग्स वह सहारनपुर में एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वह देहरादून में होने वाली हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की फिराक में था।

अभियुक्त ( दानिश पुत्र नजीर अहमद निवासी ग्राम नागल, थाना नागल सहारनपुर, उम्र 32 वर्ष) से पूछताछ में नशा तस्करी में लिप्त कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर
2- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी मयूर विहार
3- का0 विनोद
4- का0 प्रेम पवार
5- का0 मुकेश कंडारी
6- हे0का0 किरण (एसओजी) देहरादून।
7- पीआरडी प्रियांजुल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here