एक लाख से अधिक की शराब के साथ शराब तस्कर दबोचा।

डोईवाला–देहरादून 20 जुलाई। डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक – 20/07/2026 को लच्छीवाला डायवर्जन मार्ग, डोईवाला मे चैकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर (संजय सिंह पुत्र श्री सुखी सिंह निवासी वार्ड नंबर 01 कैलाश गेट मुनी की रेती जिला टिहरी गढ़वाल उम्र-47 वर्ष) को कार UK14 K-9646 NEXON से तस्करी कर ले जाई जा रही 10 पेटी IMPERIAL BlUE WISHKY अग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी मे प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 215/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 मुकेश कुमार
2- कानि0 वीर सिंह
3- कानि0 रमेश मैठानी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here