दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही। कार्रवाई के दौरान लाखों का वसूला जुर्माना कई संदिग्धों पर कार्यवाही।

देहरादून 12 जुलाई। दून पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान क्रम में आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को पटेलनगर, विकासनगर, रानीपोखरी तथा सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा उक्त स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान 01 हज़ार से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 52 मकान मालिकों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान करते हुए 05 लाख 20 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया तथा संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे 28 संदिग्धों को थाने पर लाकर नाम पता तस्दीक करते हुए उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 7000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here