जिला नैनीताल के रामनगर ब्लॉक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किसानों की समस्यायों के समाधान के लिए विभाग किसान के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नैनीताल 7 जुलाई। जिला नैनीताल के रामनगर ब्लॉक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किसानों की समस्यायों के समाधान के लिए विभाग किसान के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि किसानों की समस्यायों का समाधान उनके घर पर मिलेगा तो किसान गन्ना की खेती के लिए आकर्षित होंगे। किसान सह फसली खेती करके अपनी आय को दोगुना कर रहे हैं। गन्ना में अधिकतम लाभ के लिए सह फसली खेती समय की जरूरत है। जिसके उपरांत विभागीय योजनाओं के लाभान्वित किसानों से फीडबैक लिया गया। प्रचार प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार कहा गया कि किसानों को जागरूक कर गन्ना खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरज कुमार, योगेश भट्ट, वीरेन्द्र कुमार मौर्य , राजेश कुमार राजकुमार, हरविंदर सिंह, तारा सिंह दयाराम सुरेंद्र सिंह जीवन सिंह अवतार सिंह प्रेम सिंह राकेश कुमार राजू कुमार रघुवीर सिंह सूरज ओम सिंह किशन सिंह मलकीत सिंह करन सिंह आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here