देहरादून 7 जुलाई। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 06/07/2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों (1)- तरुण उर्फ चीनू तथा (2)- विकास को फव्वारा चौकी क्षेत्र से 46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्कूटी को सीज किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 253/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों (1- तरुण उर्फ चीनू पुत्र नरेंद्र, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष
2- विकास पुत्र योगेंद्र, निवासी ग्राम किनौनी, थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, हाल पता चंद्रबनी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 18 वर्ष) द्वारा बताया कि वह दोनो नशे के आदि है तथा उक्त स्मैक को वो दोनों नजीबाबाद से एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाये थे, जिसमें से कुछ स्मैक को वह अपने नशे के लिए इस्तेमाल करने तथा बाकी को नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने कि फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में 1- उ०नि० धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा
2- हे०का० सतेन्द्र कुमार
3- का० राकेश बलूनी मौजूद थे।









