अपने साथी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 6 जुलाई। दिनांक – 05/07/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर वादी रजत मलिक द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनका भाई कृष्णा अपने दोस्त शिवानंद बालियान के साथ मुज्जफरनगर से देहरादून घूमने के लिए आया था। देहरादून घूमने के दौरान प्रेम नगर दशहरा ग्राउंड में शिवानंद द्वारा उनके भाई को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उसके पेट तथा जाघ पर वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली प्रेम नगर पर धारा 109(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल कोतवाली प्रेम नगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज दिनाँक 06-07-2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शिवानंद बालियान उर्फ शिवा को पौधा रोड से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया।

अभियुक्त (शिवानंद बालियान उर्फ शिवा पुत्र श्री संजीव बालियान निवासी ग्राम – सिसौली, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र- 20 वर्ष) से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है तथा अपने दोस्त के साथ मुजफ्फरनगर से देहरादून घूमने के लिए आया था, घूमने के दौरान दशहरा ग्राउंड के पास किसी बात को लेकर उन दोनों की आपस में बहस हो गई तथा आवेश में आकर उसके द्वारा अपने पास रखे धारदार हथियार से अपने साथी पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० जैनेंद्र राणा, चौकी प्रभारी बिधौली
2- उ०नि० विजय प्रताप राही
3- उ०नि० प्रद्युमन सिंह नेगी
4- का० श्रीकांत ध्यानी
5- कां० रोबिन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here