त्यूणी–देहरादून 5 जुलाई। थाना त्यूनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04-07-2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत अटाल मिनस रोड जंगलात बैरियर के पास चैकिंग के दौरान बोलेरो वाहन संख्या एच0पी0-06ए-3508 को रोककर चैक किया गया तो चैकिंग के दौरान वाहन से 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई, मौके से पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक (नरवीर सिंह पुत्र श्री मेहर सिंह, निवासी ग्राम चईजन, थाना नेरवा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 43 वर्ष।) को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना त्यूणी पर मु0अ0सं0 – 12/2026 धारा 63/72 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, थानाध्यक्ष त्यूणी
2- का0 प्रदीप चौहान
3- का0 मनजीत रावत मौजूद थे।









