डॉ दिवस पर रेलवे के डॉक्टरों को दी शुभकामनाएं।

जालंधर–पंजाब 4 जुलाई। 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर रेलवे के सम्मानित ,डॉ. श्वेता सबरवाल एवं डॉ. जे. एस. नेजर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह जलंधर में श्री सुभाष चंद्र दत्ता, जनरल सेक्रेटरी, नॉर्दर्न यूनियन, AIRRF तथा उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों की समर्पित सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए उनका हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here