29 जून। 28 जून को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री नारायण सिंह राणा जी की धर्मपत्नी एवं प्रख्यात भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री स्व. जसपाल राणा जी की माताजी श्रीमती श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं समस्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है







