देहरादून 27 जून। वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में थाना रानीपोखरी पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुजराडा मोड रानीपोखरी के पास से 01 संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चैक किया गया तो अभियुक्त के पास से 01 अवैध देशी तमंचा (कट्टा) 315 बोर एवं 03 जिन्दा कारतूस बरामद हुए, पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम विशाल जोनी बाल्मिकि पुत्र विजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम तलहैडी थाना नागल जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष बताया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त (विशाल जोनी बाल्मिकि पुत्र विजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम तलहैडी थाना नागल जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष) का पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।,
पुलिस टीम में 1-उ0नि0 हरीश सती
2-हे0का0 समीर बिष्ट
3-का0 गौतम चौहान मौजूद थे।








