किच्छा से एसटीएफ ने एक अभियुक्त से लगभग 15.70 लाख अंतरराष्ट्रीय मूल्य की कुल 52.46 ग्राम हेरोइन बरामद की।

~कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड प्रेस रिलीज दिनांकः 24/06/2026
🔶. *STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए किच्छा कोतवाली क्षेत्र में किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक अभियुक्त से कुल 52.46 ग्राम हीरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 15.70 लाख रुपए है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वो बहेड़ी से सस्ते दामों में हेरोइन खरीदकर उसे लालपुर,किच्छा,रुद्रपुर क्षेत्र में ऊंची कीमत पर बेचा करता था।

STF द्वारा अभियुक्त (गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरू द्वारा वाली गली लाल पुर किच्छा उधम सिंह नगर
उम्र लगभग 50 साल) के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।।
STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम में 1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
3. आरक्षी इसरार अहमद
एवं
कोतवाली किच्छा पुलिस टीम में 1- SHO रवि सैनी
2- SI बसंत कुमार
3- हे काo दीपक सिंह चौहान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here