बाजपुर 23 जून। उत्तराखंड राज्य के गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया द्वारा गन्ना विकास परिषद बाजपुर के ग्राम मुड़िया कलां में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा विभागीय योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विभागीय योजनाओं को पारदर्शिता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए। गन्ना सर्वेक्षण को समय पर त्रुटिरहित करने के आदेश दिए। गन्ना आयुक्त द्वारा विभागीय पौधशाला का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत किसानों के साथ योजनाओं के संबंध में समीक्षा की । निरीक्षण के दौरान सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी, गन्ना प्रबंधक सनवाल, गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक जितेंद्र शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








