अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद।

कोतवाली पटेलनगर– देहरादून 23 जून। दिनाँक 21-06-2026 को वादी श्री संदीप वर्मा निवासी निरजनपुर चक्की टोला कोतवाली पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से उनके मोबाईल फोन, नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर *मु0अ0सं0-385/2026 धारा-305(ए) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 22-06-26 को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान बागडियों वाली गली निकट सब्जी मण्डी देहरादून के पास से एक अभियुक्त आकाश पुत्र राजपाल को उक्त घटना में चोरी किये गये 03 मोबाइल फोन तथा अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त (आकाश पुत्र राजपाल निवासी मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर जिला स हारनपुर उ0प्र0 हाल पता: ब्रह्मपुरी चौक कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र -25 वर्ष ) द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस टीम में 1-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
2-अ0उ0नि0 मोहन सिंह नेगी
3-हे0का0 सुशील कुमार
4-का0 प्रवीण कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here