5 जून। जैसा कि सबको विदित है कि एस आई आर (SIR) की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस क्रम में 8 जून 2026 से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र भरकर उस पर अपना नवीन आकार का पासपोर्ट फोटो लगाना होगा। इस हेतु मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मेरे द्वारा एक कविता लिखी गई हैं।
SIR शुरू हो गया है, तुम सब भाई इसको जान।
8 जून से घर-घर जाकर, बीएलओ तुम्हें देंगे फॉर्म।
फॉर्म भरकर, फोटो लगाकर, देना तुम बीएलओ को जान।
SIR में कोई न छूटे, सभी मतदाता दे दो ध्यान।
बीएलओ को सहयोग करें, सभी मतदाता इसे रखें ध्यान।
7 जुलाई तक यह चलेगा, काम है यह तो बहुत महान।
मतदाता सत्यापित होंगे, तभी लोकतंत्र बने महान।








