काशीपुर में हुआ एकदिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन

काशीपुर 5 जून। आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड, के निर्देशों के क्रम में गन्ना विकास परिषद काशीपुर के द्वारा तहसील काशीपुर के ग्राम कुआं खेड़ा में एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान सगोष्ठी को संबोधित करते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा कहा गया कि किसानो को अनुदान पर कीटनाशक रसायन वितरित किए जा रहे हैं। विभागीय योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। किसान संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानो से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।‌ एस ०सी.डी.आई. काशीपुर बीरेंद्र चौधरी द्वारा इसके उपरांत जैतपुर, नंदरामपुर, कुआं खेड़ा में गन्ना सर्वेक्षण कार्य का एवं विभागीय योजनाओं का निरीक्षण किया गया।
गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा विभागीय योजनाओं, पेड़ी प्रबंधन, सहफसली खेती नवीनतम प्रजातियों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा गन्ना के लगने वाले रोग एवं कीट प्रबंधन की जानकारी दी गई। किसानो से विभागीय योजनाओं का फिड बैक एवं कम गन्ना आपूर्ति में सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, नीरज डोभाल, सुभाष चन्द्र, वीरेन्द्र कुमार मौर्य, सुरेश सिंह, नानक सिंह, राजीव कुमार, मनोज सिंह, परमजीत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here