नेहरु कॉलोनी–देहरादून 1 जून । वादिनी कीर्ति मौर्य पुत्री श्री सुशील मौर्य निवासी: एकता विहार, अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक लिखित तहरीर दी कि दिनांक: 19-05-26 की रात्रि हिमांशु डंगवाल नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर उनके पिता सुशील मौर्य पर लोहे की राड व बेस बाल के डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उन्हें मरणासन्न अवस्था छोडकर वे सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गये। घटना में गम्भीर रूप से घायल सुशील मौर्य को उनके द्वारा तत्काल उपचार हेतु जौलीग्रांट हास्पिटल ले जाया गया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0: 179/26 धारा 109(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम गठित कर टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटना में शमिल मुख्य अभियुक्त हिमांशु डंगवाल की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी परन्तु अभियुक्त हिमांशु अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 20 हजार रू0 के ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31-05-26 की रात्रि की आईएसबीटी क्षेत्र से प्रकरण में फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी निशानदेही पर अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये बेसबाल के डंडे को बरामद किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया घटना के बाद से ही पुलिस से बचने के लिये वह लगातार इधर- उधर छिप रहा था तथा आज आईएसबीटी से अपने ससुराल असम भागने तैयारी में था।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
2- उ0नि0 ओमप्रकाश
3- का0 श्रीकांत ध्यानी
4- का0 विनोद बचकोटी
5- का0 बृजमोहन रावत मौजूद थे।








