मोबाइल चोरी की घटना का चोरी किए गए कुल 7 मोबाइलों की बरामदगी के साथ 24 घन्टे में दून पुलिस ने किया खुलासा।

देहरादून 31 माई। कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 29/05/2026 को वादी श्री सचिन पुत्र नरपाल सिंह निवासी सराय दुम्बर नजीबाबद बिजनौर उ0प्र द्वारा प्रा0पत्र देकर अवगत कराया कि वादी शिव शक्ति गार्डन जौलीग्रान्ट मे निर्माणधीन मकान मे लेबर का कार्य कर रहा था, जब वादी रात्रि मे सोया था तो अज्ञात चोर द्वारा उसका मोबाईल फोन POCO 5G चोरी कर लिया। प्रा0 पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 167/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

वर्तमान मे प्रचलित *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन कर घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी कर थाना क्षेत्र मे मुखबिर तन्त्र के सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 30/05/2026 को एयरपोर्ट तिराहा,जौलीग्रान्ट, डोईवाला से घटना में शामिल अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ भोन्दा उम्र 25 वर्ष से घटना में चोरी किये गए POCO 5G मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त द्वारा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल स्पलैन्डर सं0- UK07BW-2824 को पुलिस द्वारा सीज किया गया। अभियुक्त की तलाशी में उसके कब्जे से घटना में चोरी किये गए मोबाइल के अतिरिक्त 06 अन्य मोबाईल फोन भी बरामद हुए है, जिनके सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त मोबाईल फोनों को जनपद में अलग-2 स्थानो से चोरी करना बताया गया, जिनके संबंध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त (ओमप्रकाश उर्फ भोन्दा पुत्र गणेशी लाल निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र 24 वर्ष,, आपराधिक इतिहास ,,,1-मु0अ0स0-268/23, धारा 380/457/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
2- मु0अ0स0-269/23, धारा 380/457/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
3-मु0अ0स0-104/23, धारा 380/411 भादवि , कोतवाली डोईवाला, देहरादून
4- मु0अ0स0-90/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट , कोतवाली डोईवाला, देहरादून
5- मु0अ0स0-17/21 धारा 380/457/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
6- मु0अ0स0-139/21 धारा 380/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
7-चा0रि0सं0-02/23 धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
8- मु0अ0स0-228/2025 धारा-305ए/317(2) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
9- मु0अ0स0-285/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
10-मु0अ0स0 167/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
) पूर्व में चोरी की घटनाओ में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर चोरी सहित अन्य अपराधो के 10 अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस टीम में 01- उ0नि0 श्री चिन्तामणि मैठानी, चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट
02- हे0का0 शहबान अली
03- कानि0 सुनीत चौधरी
04- कानि0 सचिन राणा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here