प्रदीप सकलानी इनामी अभियुक्त 20000 का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

23 माई। 20000 का इनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी जिसको रायपुर थाने द्वारा अरेस्ट किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा मैं जेल मे है,जिस पर करीब 26 से अधिक धोखाधड़ी के अभियोग जनपद के विभिन्न थानो में दर्ज हैं व दो दर्जन से अधिक चेक बाउंस के मुकदमे विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। अभियुक्त प्रदीप सकलानी नेहरू कॉलोनी के तीन मुकदमो मे व एक रायपुर के मुकदमे में वांछित था अभियुक्त प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचको को पूछताछ के दौरान कई संदिग्धों के बारे में जानकारी दी गई जिनके द्वारा धोखाधड़ी में उसको सहयोग किया गया व पुलिस से बचने के लिए व मामला रफा दफा करने के लिए लगातार प्रदीप सकलानी के संपर्क में थे ऐसे सभी संदिग्ध व्यक्तियों को लगातार पूछताछ हेतु थाने बुलाया जा रहा है इसी कार्रवाई के क्रम में हेम भट्ट जिसका नाम प्रदीप।
सकलानी द्वारा विवेचकों को बताया गया उनको भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here