देहरादून 18 मई। वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित *“ऑपेरशन प्रहार“* अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 17/05/2026 की रात्री में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि बेलावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध सट्टा खिलवाने का कार्य कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बेलावाला क्षेत्र में 01 अभियुक्त राजु पुत्र सत्यनारायण को मौके से मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि वो मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाता है तथा जीतने वाले व्यक्तियों को मिलने वाली धनराशि में से अपना कमिशन काटकर बाकी पैसा उन्हें दे देता है।
मौके पर अभियुक्त (राजू पुत्र श्री सत्यनारायण निवासी ग्राम बेलावाला, विकासनगर, उम्र 50 वर्ष) के कब्जे से 01 पाकेट डायरी तथा 2510/- रू0 नगद बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 – 150/2026 धारा- 13 जुआ अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में 1- हे0का0 मनोज
2- का0 मनोज भारती मौजूद थे।








