हरिद्वार 14 मई। सहायक गन्ना आयुक्त, हरिद्वार के स्तर से सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, लकसर जनपद हरिद्वार के खाद गोदाम में उर्वरक की कालाबाजारी करने/गम्भीर वित्तीय अनियमितता बरती जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। उक्त शिकायत के सन्दर्भ में श्री सूरजभान, सचिव प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रतिस्थापित की गयी है। अनुशासनिक कार्यवाही में जांच हेतु सहायक गन्ना आयुक्त, देहरादून को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुशासनिक कार्यवाही के समयअन्तराल में श्री सूरजभान कार्यालय सहायक गन्ना आयुक्त, देहरादून में सम्बद्ध रहेंगे। प्रकरण में विस्तृत जांच हेतु जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो 15 दिवस के भीतर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करेगी।





