12 मई। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा राज्य में नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा राज्य में प्रसारित हो रहे नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एसटीएफ. को लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड की एएनटीएफ टीम द्वारा जनपद हरिद्वार के लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किये गये। बरामद कैप्सूल “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” प्रतिबन्धित नशीली श्रेणी में है। बरामद माल को सील कर इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
STF/ANTF द्वारा बरामद माल के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जानकारी जुटायी जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त गिरोह का जल्द ही पर्दाफाश किया जायेगा।
👉🏻👉 STF/ANTF टीम,,,
1- निरीक्षक भवानी शंकर पंत
2- उ0नि0 दीपक मेठाणी
3- हे0का0 देशराज
4- का0 प्रशांत चौहान
5- का0 दीपक नेगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे।* किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
👉👉🏻एसटीएफ से संपर्क हेतु निम्न है,,, 0135-2656202, 9412029536








